श्रीलंका के तर्ज पर अब मालदीप जाएगा चीनी जासूसी जहाज जानिए क्या है मामला ?


श्रीलंका में लगे प्रतिबंद्ध के बाद चीनी जासूसी जहाज ने मालदीव का रुख किया है। यह खुलासा एक भारतीय सैन्य अधिकारी ने किया है। डेमियन साइमन नाम के स्वतंत्र शोधकर्ता ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाला, जिसमें उन्होंने लिखा हिंद महासागर क्षेत्र में चीन का जासूसी जहाज शिआंग एंग हांग को देखा गया है। यह मालदीव की ओर बढ़ रहा है। नई दिल्ली के लिए चिंता की बात।

मालदीव राष्ट्रपति मोहम्मद मोइज्जू ने इस पूरे मामले पर चुप्पी साध रखी है। इस बीच लक्षद्वीप विवाद के ठीक बाद अब चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की कम्युनिस्ट पार्टी की अंतरराष्ट्रीय विभाग की उप मंत्री सुन हैयान माले पहुंची हैं और मुइज्जू के साथ मुलाकात की है।